कन्नौज: कन्नौज कोतवाली में मौजूद जर्जर बैरक का हुआ रंगरोगन, गुरुवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने फीता काटकर की शुरुआत
कन्नौज सदर कोतवाली में गुरुवार को एसपी के द्वारा एक और बैरक की शुरुआत की गई है। जर्जर हालत में मौजूद बैरक का रंग-रोगन करवाया गया। इसके पश्चात अब यहां पर पुलिसकर्मियों को ठहराया जाएगा। एसपी अमित कुमार आनंद ने फीता काटकर बैरक की शुरुआत की है।