कन्नौज: छिबरामऊ में बेटे के दोस्तों पर बहलाकर घर रखे जेवर चोरी कराने का आरोप, पिता ने SP से लगाई गुहार
छिबरामऊ थाना अंतर्गत मुसाहिब चौबे में बहलाकर जेवरात चोरी कराने का मामला सामने आया है। गुरुवार को कन्नौज SP अमित कुमार आनंद से पीड़ित पिता ने मुलाकात की है। व्यक्ति ने बेटे के दो दोस्तों पर बहलाकर जेवरात चोरी कराने की बात कही है। व्यक्ति के मुताबिक बेटे के साथ उसके दोस्त गेम खेला करते थे।