कन्नौज: शहर में बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का सीओ कमलेश कुमार ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
कन्नौज जिले में गुरुवार से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। परीक्षा को लेकर शहर में कई केंद्र बनाए गए हैं। सीओ कमलेश कुमार ने शहर के कई केंद्रों पर निरीक्षण किया है। केंद्रों पर पहुंचकर सीओ ने सीसीटीवी और सुरक्षा के इंतजाम की जांच की।