कन्नौज: जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित समेकित विद्यालय में अप्रैल से शुरू होंगे प्रवेश मिलेगी निशुल्क शिक्षा।
जनपद कन्नौज में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष तौर पर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। छिबरामऊ के सराय सुंदर में मौजूद समेकित विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का एडमिशन अप्रैल माह से शुरू हो जाएगा। दिव्यांगजन अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया विद्यालय की खास बात यह है कि यहां पर निशुल्क पढ़ाई के साथ ही नि:शुल्क रहने और खाने की सुविधा भी दी जा रही है।