बलरामपुर: नगर पालिका परिषद बलरामपुर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, नहर बालागंज के पास होगा नया कर्बला स्थल
आर्दश नगर पालिका परिषद बलरामपुर प्रशासन ने मुहर्रम त्योहार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने बोर्ड बैठक में नहर बालागंज के पास नए कर्बला स्थल को मंजूरी दी है। यह निर्णय एक कानूनी विवाद के समाधान के बाद लिया गया है यह व्यवस्था आगामी मुहर्रम त्योहार से लागू होगी।