बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के योग कार्यक्रम का सूर्य नमस्कार के साथ समापन, वाटिका में चंदन वृक्ष किया गया रोपित
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के तत्वावधान में 01 जून से चल रहे योग कार्यक्रम का विधिवत समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। इस दौरान योग मैराथन, सामूहिक योग व चंदन वाटिका में चंदन के वृक्ष भी रोपित किया गया।