बलरामपुर: एसपी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 11 थानों के 155 ग्राम प्रहरी व चौकीदारों को वितरित की साइकिल
एसपी बलरामपुर विकास कुमार द्वारा 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु व ग्राम चौकीदारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका मनोबल ऊंचा रखने हेतु जनपद बलरामपुर के भारत नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जनपद के 11 थानों के 155 ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया।