पीरो: पीरो में ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण शुरू, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा विशेष कैंप
Piro, Bhojpur | Apr 16, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 ए के ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण कार्य गुरुवार को प्रशासनिक निगरानी में शुरू हो गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सिद्धार्थ केसरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे के करीब बताया कि कई किसानों को मुआवजा मिल चुका है।