शिवपुरी नगर: मोहनगढ़ गांव में मजदूरी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, पति ने इल्ली मारने की दवाई पीकर की आत्महत्या की कोशिश
बज्जो सिंह आदिवासी निवासी मोहनगढ़ थाना सुरवाया ने बताया कि धान काटने की मजदूरी करने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे इल्ली मारने की दवाई पी ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।