शिवपुरी नगर: लुधावली में खाद लेने के लिए किसानों के बीच धक्कामुक्की, तीन पुलिसकर्मियों ने एक किसान को पीटा, वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लुधावली स्थित खाद गोदाम पर किसान के साथ मारपीट दोपहर ढाई बजे के लगभग हुई है। एक किसान को देहात थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी ने पाइप और हाथ-पैरों से पिटा। इसी दौरान किसान के साथ मारपीट का वीडियो किसी अन्य किसान ने बना लिया और किसानों पर हुए इस अत्याचार को उजागर करने के लिए बीती रात 9 बजे वीडियो वायरल कर दिया गया।