हसनपुर: पूर्व विधायक हरपाल सिंह का भतीजा बना नायब तहसीलदार, हसनपुर गांव में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव साथलपुर में उस समय ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला जब पीसीएस परीक्षा पास कर नायाब तहसीलदार बने विजेंद्र सिंह पहली बार गांव पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया, लेकिन सबसे खास रहा बुलडोजर से किया गया अनोखा स्वागत, जहां योगी बाबा के बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर विजेंद्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया।