उंटारी रोड: डेवडर गांव का युवक सोशल मीडिया पर हथियार के साथ दिखा, दो देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उंटारी रोड थाने की पुलिस ने एक युवक को दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना क्षेत्र के डेवडर गांव के 25 वर्षीय युवक नितेश कुमार की फोटो दो देशी कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को सूचना मिली की एक युवक देशी कट्टा के साथ गांव में घूम रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने त्वरित कार्रवाई की।