उंटारी रोड: उंटारी पुलिस ने स्कूली बच्चों को कराया थाना भ्रमण, दी महत्वपूर्ण जानकारियां
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर उंटारी पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूली बच्चों को थाना परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने बच्चों को बताया कि पुलिस आम जनता की रक्षक है और किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल कर सहायता ली जा सकती है।बच्चों ने उत्सुकता से थाने का निरीक्षण किया।