उंटारी रोड: उंटारी रोड के मुरमा कला में मनरेगा योजनाओं में बड़ी अनियमितता, लोकपाल की जांच में हुआ खुलासा
उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत पर पलामू मनरेगा लोकपाल शंकर कुमार ने योजनाओं की भौतिक जांच की। इस क्रम में सूचना के बावजूद भी मनरेगा रोजगार सेवक, मुखिया आदि अनुपस्थित रहे, जिससे जांच में सहयोग नहीं मिल पाया। बीपीएम मो. शबाउद्दीन, पंचायत सचिव मुन्ना सिंह के द्वारा योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराया।