उंटारी रोड: खेत में मवेशी के चरने के विवाद को लेकर पांडेपुरा गांव निवासी महिला के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
मारपीट की घटना ने महिला घायल पलामू जिला के उटारी रोड पांडेपूरा गांव निवासी शिव पूजन प्रसाद की पत्नी मंजू देवी 60 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि की इसका गाय उसका खेत को चर गया था। उसी बात को लेकर मनीष कुमार, उसकी मां और भाई मिलकर मार पीट कर घायल कर दिया।