उंटारी रोड: पांडेयपुर में क्रिकेट खेल रहे 15 वर्षीय किशोर को गांव के ही 40 वर्षीय व्यक्ति ने दांत से काटा
उंटारी रोड थाने के पांडेयपुर में क्रिकेट खेल रहे गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दांत से कान काटकर जख्मी कर दिया है। घायल बच्चे को इलाज के लिये विश्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुये ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया