परैया: सोशल मीडिया ने घर से भटकी मुख बधिर किशोरी को परिजनों से मिलाया, परैया के कपसिया में मिली थी
Paraiya, Gaya | Apr 24, 2026 परैया प्रखंड के सुदूरवर्ति कपसिया गांव में शुक्रवार सुबह एक मूक बधिर किशोरी पहुंची। अज्ञात किशोरी के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मंदीर पर इकट्ठा हो गई। भूखी प्यासी किशोरी हेतु खाना-पानी की व्यवस्था की गई। जिसके बाद सोशल मिडीया के माध्यम से किशोरी के परिजनों की तलाश शुरू हुई। दोपहर के समय किशोरी को पिता सियाराम यादव को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।