बीकानेर: नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चरी के आगे किया धरना
फलौदी निवासी संतोष कुमार ने राजकीय चिकित्सालय फलौदी और पीबीएम अस्पताल बीकानेर के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिवादी के अनुसार उसकी पत्नी संजु का 16 मई को राजकीय चिकित्सालय फलौदी में नसबंदी ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे घर ले जाया गया, लेकिन दो दिन बाद महिला के पेट में तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। इसके ब