ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नवमी भंडारा जोरों पर; वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था
महानवमी पर हवन-यज्ञ शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों ने किए विशेष प्रबंध
पंचकूला। ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में महानवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित नवमी भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें दर्शन और भंडारे में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी अवसर पर महानवमी के पावन हवन-यज्ञ का भी शुभारंभ हुआ। हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की जा रही है। आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
#समाचार_संसार_न्यूज़_24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #पंचकूला #महानवमी #ट्राइसिटी_दुर्गा_बाड़ी #नवमी_भंडारा