खजनी: बुजुर्ग महिला को भ्रमित कर जेवर चोरी करने वाली दो लॉकेट व कान के झाले बरामद, दोनों को भेजा गया जेल
खजनी थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक लॉकेट और दो कान के झाले बरामद किए हैं। बरामद जेवर सोने के बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धारा 317 (2) बीएनएस बढ़ाई है। दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।