कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने जनकल्याण स्वास्थ्य मेले में कहा- गरीबों में आई खुशहाली
कोरांव विकासखंड परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेले के दूसरे दिन कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और सुशासन कार्यकाल से देश के विकास को नई दिशा मिली है।