हायाघाट: बिउनी गांव में बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक चंद्र नारायण दास का शव,हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के बिउनी गांव में एक युवक चंद्र नारायण दास अपने घर के बंद कमरे से फंदे से लटका मिला जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया और शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वही अब पुलिस हत्या या आत्महत्या है जांच में जुटी है।थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया ।