सामरी कुसमी: आस्था, जंगल और संघर्ष की कहानी: सतबहिनी धाम बचाने पुजारन का छलकता दर्द
कुसमी सामरी शुक्रवार घने जंगलों में स्थित सतबहिनी धाम, जहां कभी शांति और श्रद्धा की गूंज थी, अब विवादों की चपेट में है। वर्षों से सेवा कर रही पुजारन सुधा नगेशिया ने वन विभाग के एक कर्मचारी पर अवैध वसूली, प्रताड़ना और बकरा मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला यहीं नहीं थमता—मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिशों ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए हैं।