चकरनगर: निषाद समाज की श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अनु.मो. ने मौजूद लोगों को संबोधित किया
भरेह इलाके के गढ़ाकसदा गाँव में चल रही सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत करने पहुंचे अनुसचित मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह दोहरे ने कार्यक्रम आयोजकों से लेकर मौजूद भक्तों का आभार प्रकट किया।इस दौरान उन्होंने कथा वाचक को सम्मानित किया। मंगलवार सुबह करीब 11 गढ़ाकासदा गाँव में श्रीमद्भागवत में शिरकत करने पहुंचे जिलाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया।