टीकमगढ़: श्रावण माह के पहले सोमवार को शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवधाम कुंडेश्वर में श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है।ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर परिसर में सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी- लंबी कतार लग गई थी।मंदिर परिसर में ट्रस्ट के सुरक्षा जवानों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।