जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज संध्या 5:00 बजे से अपने कार्यालय कक्ष आम जनता की शिकायतों को सुन गया। इस दौरान जिला के सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
जनसुनवाई के कार्यक्रम में कुल 12 लोगों ने अपना आवेदन डीएम के समक्ष रखा जिसमें पांच मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।
पहाड़पुर अंचल के श्री राम नारायण सिंह ने बताया कि उनके दस्तावेजी जमीन को द्वितीय पक्ष एवं तृतीय पक्ष के द्वारा अवैध रूप से हड़पने की कोशिश की जा रही है। इसके संबंध में अंचल अधिकारी को उन्होंने सारे प्रतिवेदन के साथ आवेदन देने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी पहाड़पुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की गई एवं उनके आवेदन पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
श्री नारायण सिंह, ग्राम चंपानगर,अंचल पताही के द्वारा बताया गया कि उनके पूर्वजों द्वारा 1963 में खतियानी और दस्तावेजी जमीन से सभी फरकैन के बीच आपसी सहमति से बंटवारा करने के बाद उनको संपत्ति से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। इसके संबंध में उनके द्वारा पूरा डिटेल आवेदन समर्पित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी पताही को निर्देश दिया गया कि कल ही श्री नारायण सिंह अंचल कार्यालय जाएंगे।उनके आवेदन को अच्छी तरह से समझ कर उस पर उचित कार्रवाई की जाए।
मोतिहारी अंचल के बड़ा बरियारपुर के परमा प्रसाद यादव के द्वारा बताया गया कि शहर के चर्चित भूमाफियाओं ने 103 वर्ष पुराने मृत खतियान के आधार पर अवैध एग्रीमेंट करा लिए हैं। मेरे द्वारा मेरे जमीन पर निर्माण कार्य करने को जबरन रोका जा रहा है। इसको लेकर थाना प्रभारी से शिकायत करने पर भी उनके द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी मोतिहारी को उनके आवेदन को ट्रांसफर किया गया एवं निदेश दिया गया कि स्थलीय जांच कर इस पर उचित कार्रवाई करें।
चकिया अंचल के ग्राम बलोचक के तबरेज आलम के द्वारा अतिक्रमण बाद संख्या 11/2026-27 की जांच करवाकर समस्त ग्राम वासियों को राहत देने के संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन समर्पित किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी चकिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर जरूरी निर्देश के साथ उनके आवेदन को ट्रांसफर किया गया
मुफस्सिल थाना मोतिहारी बड़ा टोला के शिवपुकार के द्वारा बताया गया कि सरकारी जमीन को दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा कर घर निर्माण की सामग्री एकत्र किया गया है। ग्रामीणों के द्वारा इस पर विरोध किया गया जिस पर उन्होंने हथियार के बल पर हत्या करने की धमकी दी है। उनके आवेदन को अंचल अधिकारी मोतिहारी को भेजते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar