प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 03.10.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलान्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों में संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा विद्यालयों में उपलब्ध कराये गये सामग्रियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाय। विद्यालय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, अतएव सुधारात्मक दृष्टिकोण से विद्यालय निरीक्षण किया जाय।
विद्यालय में कक्षा संचालन हेतु समय-सारणी का उपयोग किया जाय, जिसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को भी हो। शिक्षक पाठ टीका का नियमित संधारण करें। बच्चों का मूल्यांकन किया जाय तथा मूल्यांकन परिणाम के आधार पर कक्षा संचालन की रणनीति निर्धारित की जाय।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्याहन भोजन करने का निदेश सभी पदाधिकरियों को दिया गया।
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सामग्री, आदि का नियमित उपयोग कराया जाय तथा नोट कैम से फोटो लेकर भेजना सुनिश्चित किया जाय।
विद्यालयों में कराये जाने वाले असैनिक कार्य/ निर्माण कार्यों को निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही निदेश दिया गया कि सभी असैनिक कार्यों में कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। सभी अभियंताओं को निदेश दिया गया कि नियमित विद्यालयों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों की अनुश्रवण करें तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department