दरभंगा: दरभंगा के MRM महाविद्यालय में गर्मी की छुट्टी में ABVP के द्वारा किए जा रहे सर्जना निखार शिविर के लिए पंजीकरण हुआ शुरू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा गर्मी की छुट्टियों में वर्ष 2006 से लगातार प्रतिवर्ष छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे सकारात्मक पहल करने वाली निःशुल्क सर्जना निखार शिविर का इस वर्ष के आयोजन हेतु महाविद्यालय में पंजीयन शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने बताया की किसी भी उम्र की अध्यनरत छात्रा या गृहणी इसमें आ सकती है।