दरभंगा: दरभंगा के पोलो मैदान में अचेत मिले युवक की डीएचसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पोलो मैदान में अचेत मिले युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की अबतक पहचान नहीं हुई है। बताया जाता है कि लोगों ने अर्धनग्न अवस्था में युवक को छटपटाते देखा। मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गये और युवक के नशाखुरानी गिरोह का शिकार बनने की बात कहने लगे। सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना पुलिस ने अज्ञात युवक को डीएमसीएच मे भर्ती करवाया।