दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लेकर लगाया गया शिविर, सदर अंचल से आएं कर्मी ने मामले का किया निष्पादन
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस भूमि विवाद निपटारे की शिविर में चार मामले आए । जिसकी सुनवाई सदर अंचल से आए कर्मी ने किया। जिसमें से दो मामले का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया तो दो मामले कोर्ट में चल रहे हैं । सदर अंचल के कर्मी ने कहा कि जो मामले कोर्ट में चल रहे हैं उसके फैसले का इंतजार करें।