दरभंगा: शस्त्र सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारी दो दिनों में देना होगा स्पष्टीकरण , नही तो अनुज्ञप्ति होगी रद्द या निलंबित
दरभंगा जिला शस्त्र प्रशाखा द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष से शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की सूची प्राप्त की गई। तदोपरान्त थाना से प्राप्त शस्त्र अनुज्ञप्ति की सत्यापन सूची का नडाल से मिलान किया गया है। मिलान के क्रम में पाया गया कि कमतौल थाना क्षेत्र के 10 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन थाना स्तर से नहीं कराया गया है।