दरभंगा: जीआरपी पुलिस ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर के पास से मोबाइल चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
दरभंगा रेलवे स्टेशन की बुकिंग काउंटर के पास से जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी के मामले गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो यह डर गया और जब इसकी जांच की गई तो एक मोबाइल बरामद हुआ जिसके सीम उस मोबाइल में मौजूद नहीं थे। गिरफ्तार व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 21 के लालबाग के धूनिया टोली का रहने वाला है।