सिरोही: सिरोही में नाले के गड्ढे में बाइक फंसी, घायल युवक ने अनशन किया, अधिकारियों को बुलाने पर अड़ा
Sirohi, Sirohi | Jul 2, 2026 सिरोही। नगर परिषद के सामने नाले पर बने गड्ढे में बाइक फंसने से युवक गंभीर घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में वह मौके पर ही अनशन पर बैठ गया। उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और नगर परिषद अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना बस स्टैंड से सदर बाजार जाते समय हवा।