पूरनपुर: नगर के एक मोहल्ले में दिव्यांग प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला निवासी दिव्यांग युवक के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली महिला उनके दिव्यांग बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अपने तीन बच्चों को छोड़ उसके साथ चली गई। आरोप है कि महिला के उकसाने पर युवक घर में झगड़ा कर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर गया है और महिला ने लड़कों का एक गैंग बना रखा है।