पूरनपुर: किसान सहकारी चीनी मिल का कांटा खराब होने से किसान परेशान, लगा जाम, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी तकनीकी समस्याओं तो कभी कांटे को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है। वुधवार को किसान नेता मंजीत सिंह ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि चीनी मिल में कांटा खराब हो जाने के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है और वाहनों का जाम लग रहा है। किसान परेशान है।