राजगढ़: राजगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा
राजगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं को लागू किया जाने, नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिए जाने, नियमित कर्मचारियों की भांति अवकाश प्रदान किए जाने सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ सीएमएचओ को ज्ञापन दिया।