मनकापुर: खोडारे थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने के मामले में बाप व दो बेटों के विरुद्ध केस दर्ज
खोडारे थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। शादी करने का दबाव बनाने पर पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीडिता की शिकायत पर बाप व दो बेटों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।