नागपुर: सूफी संत ताजुद्दीन बाबा का 104वां सालाना उर्स बुधवार से शुरू होगा और 19 जुलाई तक चलेगा। ताजाबाद में 12 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। ताजुद्दीन बाबा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस उर्स में दरगाह परिसर में रोजाना मिलाद शरीफ, तकरीर, कव्वाली, महफिल-ए-जिक्र, नात-ओ-मनकबत, सलातो-सलाम और दुआ समेत कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे पारंपरिक रस्म-ए-परचम कुशाई से होगी, जिसकी सरपरस्ती सैय्यद यूसुफ इकबाल ताजी करेंगे और अध्यक्षता अमीर-ए-शरीयत मुफ्ती करेंगे।
#tajbag #tajudinbabasarkar❤️💫 #urs #nagpur #nagpurbatmi