ललितपुर: शहर के जेल चौराहा निवासी युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की, डॉक्टरों ने ललितपुर मेडिकल कॉलेज में किया मृत घोषित
शहर के जेल चौराहा निवासी प्रशांत पुत्र राजेंद्र (26 वर्ष) फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों द्वारा उसे शनिवार शाम 6:30 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टैर ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए साक्ष्य एकत्रित कर उचित कार्यवाही की जा रही है।