समस्तीपुर: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने समस्तीपुर पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया
दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने आज समस्तीपुर पुलिस केंद्र सह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, पुलिस केन्द्र मेजर सुनील कुमार सिंह, सार्जेंट विपुल कुमार, समेत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने पुलिस केंद्र में आयोजित परेड का भी जायजा लिया.