उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। मीरा नगर-3, पुराने आरटीओ क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित के अनुसार, 22 अगस्त की रात वह परिवार सहित गांव गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों से मकान में चोरी होने की जानकारी मिली। चोर घर से सोने की कानों की जोड़ी, अंगूठियां, दो सोने की चेन, सोने की चूड़िया, मोती सहित अन्य जेवरात, चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के और करीब 80 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
#UdaipurNews #Pratapnagar #CrimeNews #UdaipurPolice #RobberyCase
Dungarpur, Dungarpur | Aug 24, 2026