भिनगा: श्रावस्ती में 62वीं एसएसबी वाहिनी के जवानों के बीच भव्य दीपोत्सव
जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ दीपावली मनाई, उनके समर्पण की सराहना की और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया, आतिशबाजी हुई और सैनिकों के प्रति सम्मान जताया गया।