खैरलांजी: चिखलाबांध में धू-धू कर जला अहंकारी रावण, ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व
खैरलांजी अंतर्गत ग्राम चिखलाबांध में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। रात्रि करीब 8 बजे भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर अहंकारी रावण का वध किया। इसके साथ ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों