अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती लापता, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके भाई ने दलेल नगर औरैया निवासी सलमान पुत्र गुड्डू पर बहन को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती बरामदगी का प्रयास व आरोपित की तलाश की जा रही है।