बालोद: बालोद-राजनांदगांव रोड पर पाररास फाटक 3 रात रहेगा बंद, ट्रैक मरम्मत के चलते 24 से 27 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
Balod, Balod | Aug 17, 2026 बालोद से राजनांदगांव रोड पर स्थित पाररास फाटक रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते तीन रात सड़क यातायात बंद रहेगा। सोमवार शाम 7 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने बताया कि बालोद-कुसुमकसा स्टेशनों के बीच स्थित इस समपार फाटक पर ट्रैक का आंशिक एवं पूर्ण मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते निर्धारित अवधि में फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।