मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
हरदोई। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
टीम ने वीडियो के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
Bilgram, Hardoi | Aug 27, 2026