चित्रकूट में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल! चार दिन तक विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता!
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने गांव के ही करीब 55 वर्षीय व्यक्ति पर जबरन पकड़कर ले जाने, चार दिनों तक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और लगातार धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, जब वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया और चार दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
मामले की शिकायत पहाड़ी थाने में की गई, जहां पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई। लेकिन पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर लेन-देन के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी थाने से छूटने के बाद लगातार उसे धमकियां दे रहा है और दोबारा दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। घर पर रह रही परिवार पर उनकी बहनों को भी खतरा है उनकी बहनों को भी धमकी दिए जा रही है । पूरा परिवार डरा सहमा है
अब पीड़िता पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।
सवाल यह है कि आखिर पीड़िता को न्याय कब मिलेगा? क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? और क्या पीड़िता को सुरक्षा मिल पाएगी?
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
चित्रकूट से बड़ी खबर, न्याय की गुहार लगाती पीड़िता और महिला सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल।