छतरपुर: गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने पर सटई थाने के अधिकारी लाइन अटैच, सीएसपी ने दी जानकारी
सटई में एक मामले को सुलझाने के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा और सुना जा सकता है,जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है।वही इस मामले की विस्तृत जानकारी आज 03 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने दी है।