संतकबीरनगर में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन के निर्देश पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों और थानों के पास एंबुलेंस तैनात की गई हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। सड़क हादसा, जलने, हार्ट या अन्य समस्या पर 108 डायल करें। गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 सेवा नि:शुल्क।