सुनेल: सलोतिया में होनहार विद्यार्थियों का सम्मान कर निकाली गई रैली
सुनेल क्षेत्र सलोतिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय में समारोह पूर्वक सम्मान किया गया।शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।